Tuesday, September 8, 2026
Homeउत्तराखंडविधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से...

विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से भेंट। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मांग सम्बन्धी पत्र सौंपा।

नई दिल्ली/देहरादून (हि. डिस्कवर)

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान विधान सभा अध्यक्ष श्रीमति ऋतु खंडूरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में वर्षों से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर उन्हें को पत्र सौंपा।

विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से भेंट। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मांग सम्बन्धी पत्र सौंपा।

बाद में ऋतु खंडूरी ने सोशल साइट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही कोटद्वार में सेंट्रल स्कूल खोले जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात हो कि विधान सभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय जनता ने  श्रीमति ऋतु खंडूरी के समक्ष केंद्रीय विद्यालय सम्बन्धी मांग प्रमुखता से उठाई थी, जिस पर मात्र कुछ ही दिनों के कार्यकाल में ऋतु खंडूरी ने इस बिषय को प्रमुखता से लेते हुए आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्रीय जनता का विश्वास अर्जित करने की भरपूर कोशिश की है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES