राजभवन, देहरादून 25 मार्च, 2022(हि. डिस्कवर)
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में नॉर्वे के राजदूत हैनस जैकब फ्राइडिनलुंड ने मुलाकात की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजदूत हैनस जैकब फ्राइडिनलुंड से उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, शोध कार्यों तथा विश्वविद्या
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नॉर्वे के राजदूत से कहा कि उत्तराखंड राज्य अपनी सैन्य परंपराओं, समृद्धशाली आध्यात्मिक पृष्ठभूमि, उच्च कोटि के मानव संसाधन तथा नैसर्गिक सौंदर्य के कारण देश और दुनिया में अलग पहचान रखता है। उत्तराखंड के लोग अपनी प्रतिभा, ईमानदारी एवं परिश्रमी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आने वाला दशक उत्तराखंड का माना जा रहा है। यह सांस्कृतिक रूप से एक समृद्ध राज्य है। भविष्य में उत्तराखंड टूरिज्म के साथ ही कल्चरल हब के रूप में उभरेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।
