Wednesday, January 21, 2026
Homeउत्तराखंडकांग्रेस का उत्तराखंड में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य।

कांग्रेस का उत्तराखंड में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड में चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश के करीब पांच लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने में जुटी हुई ह। हालांकि कांग्रेस की सदस्यता को लेकर टारगेट 10 लाख का है, लेकिन करीब पांच लाख लोगों को पार्टी चुनाव और उससे पहले ही कांग्रेस में शामिल करवा चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस का 10 लाख लोगों को जोड़ने का टारगेट 31 मार्च तक का है।इसके बाद बूथ से लेकर ब्लॉक और जिला से लेकर प्रदेश तक के चुनावी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा. एआईसीसी मेंबर्स भी चयनित किए जाएंगे, जो राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चुनाव में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम दस मार्च को आएंगे।लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने संगठन चुनाव का भी ऐलान कर दिया है।इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में कांग्रेस का 10 लाख लोगों को जोड़ने का टारगेट 31 मार्च तक का है। इसके लिए डिजिटल माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को नतीजे आने हैं।उससे पहले राजनीतिक दलों में कयासबाजी का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन चुनाव का भी ऐलान कर दिया है. यही नहीं पार्टी ने कार्यक्रम को इस तरह से तैयार किया है कि जुलाई तक राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चयन भी कर लिया जाएगा. ऐसे में एक बार फिर 6 महीने पहले ही अध्यक्ष बनने वाले गणेश गोदियाल फिर से निर्वाचित होंगे या फिर पार्टी किसी दूसरे चेहरे पर विचार करेगी. यह सवाल लाजमी है, लेकिन कांग्रेस की संगठनात्मक व्यवस्था के तहत गणेश गोदियाल का अध्यक्ष के तौर पर चयन होना लगभग तय है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES