Sunday, August 9, 2026
Homeउत्तराखंडकोटद्वार-गुमखाल सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो अध्यापिकाओं व एक अध्यापक...

कोटद्वार-गुमखाल सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो अध्यापिकाओं व एक अध्यापक की मौत। दो गम्भीर रूप से घायल।

कोटद्वार गढ़वाल 22-02-2022 (हि. डिस्कवर)

कोटद्वार में एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इस वाहन से शिक्षक स्कल जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया । ड्राइवर ने बताया कि ब्रेक क़ी जगह पर एक्सीलेटर दब गया। जिस कारण दुर्घटना हो गई।

कोटद्वार-गुमखाल सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो अध्यापिकाओं व एक अध्यापक की मौत। दो गम्भीर रूप से घायल।

कार में सवार सभी शिक्षक रोजाना इस मार्ग पर आवाजाही करते हैं। सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे कोटद्वार से अपने स्कूलों के लिए जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिर गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक शिक्षक है और 2 लोग घायल है बताया जा रहे हैं। कोटद्वार से गुमखाल की ओर जा रही फतेहपुर के पास  जाते समय यह हादसा हुआ। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

मृतकों के नाम
पूनम रावत पत्नी प्रदुमन  45 वर्ष मानपुर कोटद्वार
बंदना भंडारी पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी शिवपुर 42 वर्ष मानपुर कोटद्वार
दीपक शाह पुत्र उत्तम सिंह 38 शिवपुर मृतक
घायलों के नाम
जय वीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 58 वर्ष रतनपुर सुखरो गाड़ी का मालिक और ड्राइवर
अरुण कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी सतेंद्र नगर कोटद्वार (30 )

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES