Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखंडप्रेस क्लब हरिद्वार व विचार एक नई सोच संस्था के संयुक्त प्रयासों...

प्रेस क्लब हरिद्वार व विचार एक नई सोच संस्था के संयुक्त प्रयासों से हुआ फ्री मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन, हरिद्वार में बड़ी सँख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

हरिद्वार (हि. डिस्कवर)।

प्रेस क्लब हरिद्वार एवं विचार एक नई सोच संस्था के संयुक्त प्रयासों से हरिद्वार में रविवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा नेत्र रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। सोशल डिस्टनसिंग पालन करते हुए इस दौरान बड़ी सँख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। कैंप में शुगर और ईसीजी भी किया गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, महासचिव राजकुमार, पूर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन, पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल तथा समारोह सचिव त्रिलोक चंद्र भट्ट ने देहरादून से पहुंचे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसडी जोशी, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एल एम सुंदरियाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. खेमराज सौन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नताशा, टेक्नीशियन कपिल थापा, राकेश बिजल्वाण का प्रेस क्लब में स्वागत किया गया।

शिविर समापन पर पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल, संजय रावल, श्रवण झा, अमित गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, मनोज रावत, अश्वनी अरोड़ा, त्रिलोक चंद्र भट्ट, एम एस नवाज़ व सुरेंद्र शर्मा आदि ने चिकित्सको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES