Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तराखंडरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरबंस कपूर के घर पहुंच दी श्रद्धांजलि।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरबंस कपूर के घर पहुंच दी श्रद्धांजलि।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर वर्षों से जन सेवा से जुड़े रहे। उन्होंने हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES