Sunday, March 22, 2026
Homeफीचर लेखसीडीएस विपिन रावत व साथी अफसरों में फिल्माया यह गीत टक टका...

सीडीएस विपिन रावत व साथी अफसरों में फिल्माया यह गीत टक टका टक कमला पर नहीं बल्कि जाणा गोरखा पलटन मा की धुन पर आधारित है।

(मनोज इष्टवाल)

यह वीडियो टक टका टक कमला का नृत्य नहीं है बल्कि यह 11वीं गोरखा राइफल्स के रीयूनियन डे अर्थात 11 नवम्बर 2019 की लखनऊ की उस पार्टी का है जब 11वीं गोरखा राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेन्ट व जनरल बिपिन रावत सेवानिवृत्ति से पहले इस पार्टी में शामिल हुए थे।
तब उनके लिए यह गीत स्पेशली बजाया गया था। जो नेपाली/गोर्खाली भाषा में है। गोरखा पलटन मा…!

लेकिन यह भी हो सकता है कि इसी गीत को किसी गढ़वाली कुमाऊँनी अफसर या उनकी श्रीमती द्वारा ठीक ऐसे ही रिकॉर्ड किया गया हो व उसमें टक टका टक कमला वाला गीत डाल दिया हो।

यह बटालियन 1 जनवरी 1948 को पालमपुर मुंबई में बनाई गई जिसकी शौर्य गाथा का इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस पलटन के अफसर भारत के पांचवें जनरल के रूप में विपिन रावत शामिल हुई। इस बटालियन ने कई युद्ध कौशल में परमवीर चक्र से लेकर कई मेडल युद्ध मेडल हासिल किये।

इस बटालियन में मुख्य रूप से नेपाल के तापलेजुंग, पांचथर, संखुवासभा और धनकुटा जिला से मुख्य रूप से राई, लिम्बू और पूर्वी नेपाल के सुनुवार होते हैं। इसके आलावा भारतीय नेपाली/गोरखा और भूटिया, दार्जिलिंग जिले, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से भी लोग इस रेजिमेंट में शामिल हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES