Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडफौजी का कारनामा। उत्तराखंड के नायक बने राजेश सेमवाल " फौजी" ने...

फौजी का कारनामा। उत्तराखंड के नायक बने राजेश सेमवाल ” फौजी” ने पुरोला में 85 ग्रामीण युवाओं को मात्र दो माह का कड़ा प्रशिक्षण देकर 52 सेना को ज्वाइन करने में सफल।

(बरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र रावत की कलम से।)

राजेश सेमवाल “फौजी” द्वारा स्थापित  यह एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
◆ अब अन्य सैकड़ों युवाओं और युवतियों को प्रशिक्षण देने में जुटा है राजेश।
◆ एवरेस्ट विजेता बचेन्द्रीपाल कैंप में पहुंची तो राजेश के कार्यों से खुश होकर प्रशिक्षणार्थियों के राशन के लिए दी एक लाख रुपए की मदद।


दो साल पूर्व सेना से रिटायर हुए उत्तरकाशी जिले में यमुना घाटी के सरनौल गांव निवासी राजेश सेमवाल ने सेना से मिले फंड व अपनी पेंशन से इस पिछड़े क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना सहित अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने का बीड़ा उठाया और पुरोला के उबड़-खाबड़ मैदान में इन युवाओं को निखारने में जुट गये।
शिविर में 85 युवाओं ने दो माह का कड़ा प्रशिक्षण लिया और उसके बाद कोटद्वार में आयोजित गढ़वाल राइफल की भर्ती परीक्षा में इनमें से 52 युवाओं का सेना में चयन हो गया।

राजेश की इस सफलता से क्षेत्र में तहलका मच गया और हजारों युवा राजेश के प्रशिक्षण शिविर की ओर उमड़ने लगे।

राजेश ने लड़कियों के लिए भी एक विशेष कैंप लगाया और अब यमनोत्री के पास गंगनाणी में करीब डेढ़ सौ युवाओं का प्रशिक्षण कैंप चला रहे हैं।
राजेश, युवाओं के लिए अपनी जमीन पर प्रशिक्षणार्थियों के लिए बैरक बनाने के लिए राजेश, बैंक से लाखों का लोन ले चुके हैं बावजूद उसका जुनून बढ़ता ही जा रहा है।

आजकल विख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के पिता व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा द्वारा सेना भर्ती के लिए जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा, देहरादून में चलाए जा रहे निःशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर में राजेश को मदद के लिए आमंत्रित किया है जहां वे इन युवाओं को निखार रहे हैं।

राजेश का यह प्रशिक्षण सिर्फ सेना के भर्ती तक के लिए ही सीमित नहीं है बल्कि ये युवा जीवन के हर फील्ड में सफल होंगे।

इन युवाओं के मदद से राजेश यहां के गांवों में नशामुक्ति अभियान भी चला रहे हैं और कई गांव के लोगों ने सामुदायिक तौर पर गांव के ग्राम देवता के मंदिर में शपथ लेकर गांव को नशामुक्त होने के अभियान में जुट गये हैं।
राजेश का संपर्क- +918979330378

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES