Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में होने वाले इन दो बड़े कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि...

उत्तराखंड में होने वाले इन दो बड़े कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया आमंत्रित।

देहरादून/नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की। इस दौरान में जोशी ने 2 दिसंबर को रुड़की में होने वाले शहीद सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

(फ़ाइल फोटो)

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सांसद बलूनी से 144 करोड़ की लागत से बनने वाली मसूरी पेयजल पंम्पिग योजना के शिलान्यास में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह योजना मसूरी की तीस हजार से अधिक की जनसंख्या के लिए वरदान साबित होगी और आने वाले 20-25 वर्षों तक मसूरी को पेयजल का संकट नहीं होगा।

गणेश जोशी ने बताया कि इस योजना का भूमि पूजन हो चुका है और जल्द ही सांसद अनिल बलूनी योजना का शिलान्यास करेंगे।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।इस दौरान जोशी ने 2 दिसंबर को रुड़की में होने वाले शहीद सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES