देहरादून (हि. डिस्कवर)
जैसे ही बसन्त विहार क्षेत्रवासियों को खबर हुई कि मुख्यमंत्री धामी का काफिला पूर्व मुख्यमंत्री मेंजर जनरल भुवन चंद खंडूरी के घर पहुंचा है तो सबकी उत्सुकता जगी। बाद में ज्ञात हुआ कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूरी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास स्वयं चलकर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा करते हुए इसे एक युवा नेता व युवा मुख्यमंत्री की बेहतर सोच करार देते हुए कहा कि यही तो बात है जो मुख्यमंत्री धामी को खास बनाता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से भेंटकर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

