Sunday, March 15, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिदेवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर शुरू...

देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा बस अड्डे‌ पर‌ यात्री सहायता काउंटर शुरू किया।

ऋषिकेश : 30 सितंबर 2021 (हि. डिस्कवर)।

आयुक्त गढ़वाल/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रविनाथ रमन‌ ने‌ विगत 25 सितंबर शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ब्यवस्था का निरीक्षण किया।तथा यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए।

इस क्रम में चारधाम यात्रा टर्मिनल‌ पर चिकित्सा विभाग,पुलिस, प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है‌।‌जिनसे यात्रियों को सहायता – मार्गदर्शन‌ मिल रहा है।

चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में‌ यात्री हेल्प डेस्कों‌ ने कार्य शुरू कर‌ दिया‌ है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह ने बताया कि यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क शुरू कर दिया है। मीडिया ‌प्रभारी डा. हरीश‌ गौड‌ ने‌ बताया विभिन्न ‍प्रदेशों से‌ तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा हेतु‌ ऋषिकेश पहुंच रहे है।जिन्हें उचित मार्गदर्शन‌ दिया जा रहा है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES