Wednesday, January 21, 2026
HomeUncategorizedभारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर दिल्ली...

भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर दिल्ली में एक बार फिर बांटे सैकड़ो लोगों को उपहार।

नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)।

भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आज यहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑफिसर क्लब नई दिल्ली में एक बार फिर सैकड़ों लोगों को उपहार बांटे कार्यक्रम में मुख्य रूप से जहां भाजपा के कई बड़े नेता पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू दिल्ली के प्रभारी तथा भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुज्जर पूर्व विधायक श्री अनिल शर्मा विधायक उत्तराखंड देशराज कर्णवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कई संस्थाओं के अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों ने भी भागीदारी की सभा की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष राम कुमार वालिया ने की सभा को संबोधित करते हुए श्याम जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस आज केवल भाजपा ही नहीं बल के बहुत से दल एवं सामाजिक संस्था भी मना रही हैं आज नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती अलका गुर्जर ने कहा कि हमारे देश के महान नेता नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व के अंदर अपना जो परचम लहराया है तथा विकास की गंगा बहाई है यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है इसी लिए आज अभी लोग स्वयं ही आगे आकर अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मना रहे हैं।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ आज देश का सबसे ज्यादा लोगों की मदद कराने वाला महासंस्था बन चुका है संस्था द्वारा देश मे चल रहे कोरोना काल के चलते 1 लाख से भी अधिक लोगों को आवश्यकता का सामान वितरित करने का कार्य किया है इसी कड़ी आज संस्था द्वारा विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय तथा भारत के महान प्रधानमंत्री मान नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मना कर तथा इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को उपहार वितरित कर एक बार फिर एक अलग सन्देश देने का कार्य किया है।

इसके अलावा उत्तराखण्ड के विधायक देशराज कर्णवाल ,दिल्ली के पूर्व विधायक  अनिल शर्मा ,स्वामी आचार्य सुरेशानंद जी महाराज ,राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान /सरपंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दया राम राय, विकास जिंदा है संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ा0 सुनीता शर्मा, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पी0 ड़ी0 जैन ,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कुलवंत सिंह नरवाल ,एडवोकेट कोर्पिफी गुरूप ऑफ इंडिया की चेयरमैन सुश्री सुभी सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्तिथ हुए सभा में सेकड़ो लोगों को स्टील के रोटी केश ,आफिस बैग ,सहित अनेक घरेलू उपयोग की वस्तुएं लोगों को वितरित की गई।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES