Monday, January 19, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिचमड़खान का गोल्जू मंदिर...! जहाँ होती है गोरिल देवता के चरणों की...

चमड़खान का गोल्जू मंदिर…! जहाँ होती है गोरिल देवता के चरणों की पूजा।

चमड़खान का गोल्जू मंदिर…! जहाँ होती है गोरिल देवता के चरणों की पूजा.!

(मनोज इष्टवाल ट्रेवलाग 8 अप्रैल 2016)

आज एक लंबी यात्रा घोड़ाखाल से रानीखेत चमडखान होते हुए बिन्सर तक की है। यह अचंभित करने वाली बात है कि पूरे गढ़-कुमाऊँ में यह गोलू देवता का पहला ऐसा मंदिर है जहाँ उनके चरण पूजे जाते हैं।

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से लगभग 22 किमी. ताडीखेत, रामनगर, चमड़खान मोटर मार्ग पर स्थित यह मंदिर पूरे उत्तराखंड का एकमात्र ऐसा गोरिल/ग्वेल/गोलू/गोल्जू देवता का मंदिर है जहाँ उनके चरणों की पूजा होती है। स्थानीय पन्त गॉव निवासी कविता जोशी का मानना है कि यहाँ गोलू देवता ने एक सप्ताह तक अपना न्याय दरवार लगाया! लोगों ने गुहार लगाईं कि अब आप यहीं विराजमान रहे। तब गोलू देवता ने अपनी चरण पादुकाएं यहीं छोड़ दी व कहा कि जब भी किसी के साथ कोई अन्याय हो वो मुझे स्मरण कर दे।

मंदिर परिसर से लगभग 500 मीटर तक की दूरी पर एक भी नया चीड का पेड़ ऐसा नहीं है जो कोई नया पनपा हो। इस पर स्थानीय लोगों का मत है कि ये पेड़ उसी काल से यहाँ खड़े हैं जब गोल्जू देवता की यहाँ कालांतर में स्थापना की गयी। तब से न आस-पास कोई नया पेड़ ही जन्म लेता है और न ही इन पेड़ों के टूटने से कभी कोई अप्रिय घटना जनमानस में घटित हुई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES