Tuesday, March 10, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिउत्तराखंड की कला , पर्यटन और संस्कृति अब पवनदीप राजन के हवाले।...

उत्तराखंड की कला , पर्यटन और संस्कृति अब पवनदीप राजन के हवाले। मुख्यमंत्री ने बनाया पवनदीप को इन तीनों विधाओं का ब्रांड अम्बेसडर।

देहरादून 25 अगस्त, 2021 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
यह निर्णय यक़ीनन आश्चर्यचकित करने वाला है क्योंकि सफलताएं जब सीढियां चढ़ती है तो चढ़ती ही जाती है। कभी कुमाऊं के सुप्रसिद्ध युवा गायक पप्पू कार्की की टीम में ढोलक वादक के रूप में दिखाई देने व कोरस में आवाज देने वाले पवनदीप राजन के बारे में किसी ने यह कभी सोचा भी नहीं होगा कि वह एक दिन प्रसिद्धि की शिखरें चढ़ता हुआ पहले इंडियन आइडल सीजन 12 का विजेता बनेगा व फिर उत्तराखंड सरकार उन्हें कला , पर्यटन और संस्कृति का ब्रांड अम्बेसडर बना देगी।
यह करिश्मा भी ठीक वैसे ही है जैसे विधायक पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने अचानक ही मुख्यमंत्री बना दिया। ज्ञात हो कि पुष्कर सिंह धामी की तरह पवनदीप राजन भी पिथौरागढ़ जनपद के ही मूल निवासी हैं लेकिन दोनों ही अब प्रवास के रूप में एक खटीमा तो दूसरे चम्पावत रहते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तो बहरहाल अभी तक खेली गई अपनी पारी में काफी हद तक सफल दिखाई दे रहे हैं लेकिन क्या कला, पर्यटन और संस्कृति की जिम्मेदारियों का बोझ पवनदीप राजन उठा पाएंगे? यह देखना बाकी है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES