Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तराखंडमहिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर...

महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ट्राइफेड द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी का पर्व भाई – बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES