Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडविधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने दिया पवनदीप राजन को न्यौता।...

विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने दिया पवनदीप राजन को न्यौता। कहा अपनी विधान सभा में चाहते हैं सम्मान करना।

देहरादून 16 अगस्त 2021 (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज उत्तराखंड की शान पवनदीप राजन को इंडियन आइडल-12 का खिताब जीतने पर दूरभाष पर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।प्रेम चंद अग्रवाल ने पवनदीप से फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगीत के इतने बड़े मंच पर जीते गये उनके खिताब से उत्तराखंड आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पवनदीप राजन ने अपनी प्रतिभा एवं कड़ी मेहनत के दम पर खिताब जीतकर प्रदेश के युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है।विधानसभा अध्यक्ष ने फोन पर वार्ता करते हुए उनके माता-पिता को भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।इस बीच विधान सभा अध्यक्ष ने अग्रवाल ने आहुत होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सम्मान के लिए पवनदीप को आमंत्रित किया है जिस पर पवनदीप ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि यदि उनकी व्यस्तता नहीं होगी तो वह जल्द ही उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान पवनदीप ने भी विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद व्यक्त किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES