Thursday, August 21, 2025
Homeउत्तराखंडइसोटी के ग्रामीणों ने बनाई लघु वाटिका, हरेला पर्व पर रोपे नींबू...

इसोटी के ग्रामीणों ने बनाई लघु वाटिका, हरेला पर्व पर रोपे नींबू के 200 पौधे।

पौडी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड में प्रकृति प्रेम का त्योहार हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर लोगों ने राज्यभर में पौधरोपण किया। पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा में युवा नेता कवीन्द्र इष्टवाल ने अपने स्वर्गीय दादाजी आदित्य राम जी की स्मृति हरेला पर्व पर अपने पैतृक गांव इसोटी में लघु वाटिका की स्थापना की स्थापना की जिसे “आदित्य राम वाटिका” नाम दिया गया, जिसमें हरेला पर्व के उपलक्ष्य में 200 नींबू के पौधे रोपे गए। नींबू  प्रजाति के वृक्षों के साथ-साथ ग्रामीणों ने  विभिन्न प्रजाति के अन्य पौधे लगाए। इस दौरान कवींद्र इष्टवाल ने कोरोना किट का भी वितरण किया भी किया व वैक्सीन लगाने को लेकर ग्रामीणों को उत्साहित किया।

पौध रोपण कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं के साथ आस के ग्रामीण क्षेत्रों के क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधानों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों पौध रोपण करने के बाद उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

आदित्य राम लघु वाटिका का लोकार्पण कांग्रेस के प्रदेश सचिव युवा नेता कवींद्र इष्टवाल नेतृत्व में और उनके प्रयासों से किया गया है। इस अवसर पर कवींद्र इष्टवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा  कि सभी को प्रकृति की रक्षा और संवर्धन में अपना योगदान चाहिए। अगर हम आज कोई पौधा रोपते हैं, तो वह भविष्य में हमारी अगली पीढ़ियों के काम भी आता है। साथ ही प्रकृति को रिचार्ज करने का काम भी करता है।

उन्होंने पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को आभार जताया। इस मौके पर हार्टीकल्चर अधिकारी ताजवर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य संघ के पूर्व अध्यक्ष राजे सिंह, विशाल सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष एकेश्वर पंकज पोखरियाल, अजय चौहान, विमल कोहली विधान सभा अध्यक्ष , और हेमचंद, बृजमोहन, गजेंद्र सिंह चैहान, रवींद्र सिंह प्रधान सरपंच सतीश, शांति देवी, संगीता देवी, अनिता, दिक्का देवी, कुशमा, यशोदा देवी, रुकमा, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES