Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडआधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा मिनी स्टेडियम खिर्सू।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा मिनी स्टेडियम खिर्सू।

● स्टेडियम में सुविधाओं के लिए मिलेगी 60-70 लाख की अतिरिक्त धनराशि।

●विकासखण्ड पाबौं तथा थलीसैंण के बुंगीधार में शीघ्र बनेंगे खेल मैदान।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा आज विधानसभा स्थित सभागार में युवा कल्याण विभाग एवं कार्यदायी संस्था की समीक्षा बैठक की गई। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के लिए 60-70 लाख की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जायेगी ताकि स्टेडियम में चेंजिंग रूम, मिनी जिम, शौचालय, पेयजल सहित तमाम आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जा सकेगा। जबकि विकासखण्ड पाबौं तथा थलीसैंण के बुंगीधार थानचौथान में दो नए खेल मैदान बनाये जायेंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

खिर्सू में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण में है। आधुनिक सुविधाओं के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा रूपये 60-70 लाख की अतिरिक्त मांग की गई। ताकि स्टेडियम में चेंजिंग रूम, मिनी जिम, शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। पूर्व में स्टेडियम के निर्माण हेतु लगभग एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

कार्यदायी संस्था को शीघ्र अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जायेगी।
एवं विकासखण्ड पाबौं तथा थलीसैंण के बुंगीधार चौथान में दो नए खेल मैदान शीघ्र बनाये जायेंगे। जिनके निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिये हैं।

बैठक में अपर सचिव युवा कल्याण प्रताप सिंह शाह, निदेशक युवा कल्याण जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक आर.सी. डिमरी, प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तराखंड पेयजल निगम (खेल इकाई) राकेश चन्द्र तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES