देहरादून 14 जुलाई, 2021 (हि. डिस्कवर)
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदान किये आवास के कब्जे से संबंधित कागजात।
- आलयम् आवासीय योजना के तहत आमवाला, तरला में एमडीडीए द्वारा ई.डब्ल्यू.एस लाभार्थियों के लिए बनाये गये हैं 240 आवास।
- लाभार्थियों को 06 लाख रूपये में मिला आवास, जिसमें से 1.50 लाख रूपये केन्द्रांश एवं 01 लाख रूपये राज्यांश शामिल।
- आवास के लिए लाभार्थियों को खर्च करने पड़े मात्र 3.50 लाख रूपये।
- प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित 240 ई.डब्ल्यू.एस लाभार्थियों को आवास कब्जा स्थानान्तरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को आवास कब्जा प्रदान किया। शेष सभी लाभार्थियों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा आवास के कब्जे दिये जा रहे हैं। आलयम् आवासीय योजना के तहत ये आवास आमवाला, तरला, सहस्त्रधारा रोड़ में बनाये गये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेक जरूरतमंद लोगों के अपने घर का सपना पूरा हो रहा है। आर्थिक रूप से गरीबों के लिए लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को मात्र 06 लाख रूपये में आवास मिल रहा है। जिसमें से 1.50 लाख केन्द्रांश एवं 01 लाख राज्यांश दिया जा रहा है। लाभार्थी को केवल 3.50 लाख रूपये में आवास प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों के कार्यों में तेजी लाई जायेगी।

