देहरादून (हि. डिस्कवर)
उत्तराखंड सरकार ने शासन में तीन बड़े फेरबदल में से एक राधा रतूड़ी से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक व सतर्कता हटाया। मुख्यमंत्री धामी का यह बड़ा कदम माना जा रहा है क्योंकि अभी तक अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी पर कभी अपने पद के दुरुप्रयोग का आरोप नहीं लगा है।
वहीं दूसरी तरह श्रीमती राधा रतूड़ी को अध्यक्ष यूपीसीएल समेत तमाम ऊर्जा निगम का पदभार दिया गया है जबकि अरविंद सिंह ह्यांकी आयुक्त कुमाऊं मंडल हटाया गया सचिव कार्मिक सतर्कता व स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव बनाया गया है।
अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया। यह कहा जा सकता है कि चौहान के कद में भी कटौती हुई है।

