Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडपंजीकृत महिला मंगल दलों को महाराज देंगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर।

पंजीकृत महिला मंगल दलों को महाराज देंगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर।

पौड़ी (हि. डिस्कवर)।

कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने अभी से लोगों को राहत देने के लिए ऐतिहाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजिकृत महिला मंगल दल को शीघ्र ही आक्सीमीटर के साथ साथ थर्मल स्कैनर देने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि दूसरी लहर के दौरान भी पूर्व में चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना से जंग लड़ने के लिए थर्मल स्कैनर दिये जा चुके हैं।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES