Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के स्कूलों में खत्म हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, स्कूलों में आज से ऑनलाइन...

उत्तराखंड के स्कूलों में खत्म हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, स्कूलों में आज से ऑनलाइन पढ़ाई हुई शुरू।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। इस संबंध में शासन की ओर से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि बीती 8 मई से कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (बोर्डिंग) स्कूलों में 30 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को पढ़ाई का रिकॉर्ड रखना होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून आशा रानी पैन्यूली ने कहा कि शिक्षकों के रिकॉर्ड रखने से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि शिक्षकों की ओर से कितना प्रतिशत पाठ्यक्रम पढ़ाया गया है। इस संबंध में जिले के सभी शिक्षकों को सूचित किया जा चुका है।

ऑनलाइन पढ़ाई के पक्ष में बोलते हुए दून के अभिभावकों ने कहा कि अभी बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। बिना वैक्सीनेशन के बच्चों को स्कूल भेजना उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने जैसा होगा। ऐसे में पहले सरकार को बच्चों के लिए टीके की व्यवस्था करनी होगी। तब तक ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर सरकार को ध्यान देना होगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES