Sunday, July 13, 2025
Homeउत्तराखंडसैन्यधाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द करें- मुख्यमंत्री।

सैन्यधाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द करें- मुख्यमंत्री।

देहरादून 21 जून 2021 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण हेतु गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय। सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जो सैन्यधाम बनाया जायेगा, उसकी देश में एक अलग पहचान होगा।
उत्तराखण्ड सैनिक बहुल राज्य है। हमारे अनेक सैनिकों ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की है। उनके आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किये जाय। सैन्यधाम के साथ ही पुरूकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाय। सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्यधाम सेल भी बनाया जायेगा।
बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव  एल. फैनई, सचिव सुशील कुमार, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एमडी पेयजल निगम श्री उदयराज, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (रिटा.) पी.पी.एस पहावा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (रिटा.) के.बी. चन्द एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES