Thursday, September 3, 2026
Homeउत्तराखंडडिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने दिये कोविड-19 से लड़ाई हेतु 50 ऑक्सीजन...

डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने दिये कोविड-19 से लड़ाई हेतु 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने दिये कोविड-19 से लड़ाई हेतु 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 से लड़ाई हेतु 50 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदान किए।

सचिवालय परिसर में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रेजिडेंट राजीव लोनियाल ने यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री जी को भेंट किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कंपनी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि कंपनी की ओर से दिए गए इन कंसेंट्रेटर्स को उन पर्वतीय जिलों को भेजा जाएगा जहां इनकी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से देहरादून में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी इच्छा प्रकट की गई है जिसके लिए कंपनी ने 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े शहरों, जिला अस्पतालों के बाद अब प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों के स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर कार्य कर रही है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES