Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखंडराज्य को मिली बदूसरी खेप में 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन। मुख्यमंत्री व...

राज्य को मिली बदूसरी खेप में 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन। मुख्यमंत्री व वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार आ आभार जताया।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

राज्य को मिली बदूसरी खेप में 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन। मुख्यमंत्री व वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार आ आभार जताया।

उत्तराखंड के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज ऑक्सीजन की दूसरी खेप लेकर देर रात आज हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंच गयी।

इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार को धन्यवाद व्यक्त करते हुए दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज ऑक्सीजन की दूसरी खेप लेकर हर्रावाला पहुंची। राज्य को दूसरी खेप में 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली है, जो विभिन्न जिलों को मांग के अनुरूप वितरित की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

वहीं वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा है कि राज्य को दूसरी खेप में 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली है, जो विभिन्न जिलों को मांग के अनुरूप वितरित की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES