●डॉ. निशंक स्वस्थ होकर घर लौटे। लौटते ही हरिद्वार जिले के लिए स्वीकृत किये डेढ़ करोड़ रुपये।
हरिद्वार/नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)
शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ रमेश पोखरियाल “निशंक” कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने के बाद लगभग 12 दिन बाद एम्स नई दिल्ली से स्वस्थ्य होकर लौटे हैं। उन्होंने लौटते ही सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार के लिए डेढ़ करोड़ की राशि अवमुक्त की है।
जिलाधिकारी हरिद्वार को लिखे पत्र में उन्होंने डेढ़ करोड़ की राशि का ब्यौरा भी दिया है जिसमें 30 लाख की लागत के 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, 20 लाख की राशि के 20बाईप, 20 लाख की राशि से दो 1-Stag ABG , 6 लाख 50 हजार में 50 One Stag ABG 100 cartiage, 20 लाख की धनराशि में दो Sharp Blaster, 5 लाख की धनराशि के 100 Bipap Mask व 48 लाख 50 हजार की धनराशि से हरिद्वार जनपद में एक ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। जो आपदाकाल में पूरे प्रदेश को ऑक्सीजन वितरित करने में सहायक होगा।