Friday, September 4, 2026
Homeउत्तराखंडकोविड केयर सेण्टरों तथा अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएँ तथा उपचार...

कोविड केयर सेण्टरों तथा अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएँ तथा उपचार मिलेः राज्यपाल।

राजभवन देहरादून 22 अप्रैल, 2021 (हि. डिस्कवर)
कोविड केयर सेण्टरों तथा अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएँ तथा उपचार मिलेः राज्यपाल।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को एम्स ऋषिकेश के निदेशक तथा जिलाधिकारी देहरादून से फोन पर बात कर कोविड-19 के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आई.सी.यू बेड, ऑक्सीजन तथा जीवन रक्षक दवाओं की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने जनपद के कोविड केयर सेण्टरों तथा अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएँ तथा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर ने बताया कि उनके संस्थान में सभी आई.सी.यू बेड लगातार भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के साथ-साथ यहाँ सीमावर्ती जनपदों से भी मरीज रेफर होकर आ रहे हैं। एम्स में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी देहरादून ने बताया कि जनपद में ऑक्सीजन की कोई कमी नही है तथा वर्तमान मांग के सापेक्ष पर्याप्त ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। डी.एम ने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी के विरूद्ध एक्शन लिया जा रहा है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES