Sunday, September 14, 2025
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई नेताओं ने भाजपा कुमाऊॅ सम्भाग कार्यालय में...

मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई नेताओं ने भाजपा कुमाऊॅ सम्भाग कार्यालय में बचदा के पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि।

हल्द्वानी 19 अप्रैल 2021 (हि. डिस्कवर) –

सरलता एवं सादगी के प्रतीक जन लोक प्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सासद बच्ची सिंह रावत का सोमवार की देर सांय चित्रशिलाघाट पर वैदिक रीति के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र शशांक रावत द्वारा द्वी गई। अतिंम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी कुमाऊॅ सम्भाग कार्यालय में बचदा के पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

चित्रशिला घाट रानीबाग में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, शहरी विकास मंत्री श्री बंशीधर भगत, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, मेयर डाॅ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने अंतिम संसकार में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। दिवंगत बचदा के पार्थिक शव पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि स्वर्गीय बचदा सरलता व सादगी के प्रतीक थे। उनके द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री रहते हुए उत्तराखण्ड में केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना कराई गई। स्वर्गीय बचदा ने 2004 में आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान(एरीज) नैनीताल को केन्द्रीय दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बडी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य मे संम्भव नही है भागवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। तथा उनके परिजनों को इस महान दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

अन्तिम संस्कार के अवसर पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, राजकुमार ठुकराल, पूर्व सासद बलराज पासी, उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अजय राजौर के अलावा बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES