Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडकोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने दिए सख्त आदेश! चिकित्सा एवं आवश्यक...

कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने दिए सख्त आदेश! चिकित्सा एवं आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत कर्मचारी हड़ताल या आंदोलन करे तो उन्हें सेवा मुक्त किया जाएगा!

देहरादून (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि  कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत चिकित्सा एवं आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत कार्यरत कोई भी कर्मचारी यदि हड़ताल या आन्दोलन करते हैं तो ऐसे कर्मचारियों पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही की जायेगी! मुख्यमंत्री ने कहा किआप सभी से अपेक्षा है कि इस महासंकट काल में अपने कार्य व दायित्वों का निर्वहन इमानदारी से करें अन्यथा की स्थिति में हड़ताल व आंदोलनरत कार्मिकों को सेवा से पृथक करते हुए नयी नियुक्तियों की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी!

मुख्यमंत्री द्वारा इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES