Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष विक्रम संवत 2078, बैशाखी व चैत्र...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष विक्रम संवत 2078, बैशाखी व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

देहरादून 12 अप्रैल 2021 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2078 और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और यह पर्व नवीन उत्साह के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नववर्ष राष्ट्र व आपके लिए शुभकारी हो, प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और आप की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो, मेरी मां भगवती से यही प्रार्थना है।

उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुरूआत के पावन अवसर पर मेरा आप सभी प्रदेशवासियों से विनम्र निवेदन है कि यह पर्व हर्षोल्लास से मनाएं, परंतु इस दौरान कोविड को लेकर सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। जनता से उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखकर, मास्क पहनकर और समय-समय पर हाथ धोकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने की अपील की है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES