Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखंडभगत बोले- पूर्व सीएम के उन्हीं फैसलों को पलट रहे हैं मुख्यमंत्री,...

भगत बोले- पूर्व सीएम के उन्हीं फैसलों को पलट रहे हैं मुख्यमंत्री, जो जनता और विधायकों के बीच विवादित रहे हैं..।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

ग़ैरसैण बजट सत्र में एक विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शामिल होने वाले बंशीधर भगत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के फैसलों की तारीफ करते नहीं थकते थे। लेकिन वहीं अब तीरथ सरकार में काबीना मंत्री की भूमिका निभा रहे बंशीधर भगत को उन्हीं फैसलों में विवाद दिख रहा है।

भगत कह रहे हैं कि मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के उन्हीं फैसलों को पलट रहे हैं, जो विवादित रहे हैं। विगत दिवस काबीना मंत्री भगत काशीपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उनसे पूछा गया कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने गैरसैंण में कमिश्नरी के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया है, क्या कारण है कि पूर्व सीएम के फैसले को पलटा गया।
इस पर भगत ने कहा कि जनता और विधायकों के दबाव में ऐसा किया गया है। इस मुद्दे पर पहले भी विवाद था। उनसे यह पूछा गया कि गैरसैंण कमिश्नरी के अलावा कई अन्य फैसले भी बदले जा रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि वहीं फैसले बदले जा रहे हैं, जिन पर पहले भी विवाद था। उस समय तो विधायकों को किसी तरह से संतुष्ट कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से विवाद उठ रहा था। इसी वजह से सीएम उन फैसलों को पलट रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि आज काबीना मंत्री भगत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जिन फैसलों को विवादित बता रहे हैं, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भगत उन्हीं फैसलों को बड़ी उपलब्धि बताते हुए नहीं थक रहे थे। कहीं ऐसा ना हो की अपने बयानो से विपक्ष को आड़े हाथों लेने वाले भगत अपने ही संगठन के निशाने पर आ जाए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES