Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखंडवन मंत्री डाॅ. हरक सिंह ने गुलदार हमले में मारी गई बच्ची...

वन मंत्री डाॅ. हरक सिंह ने गुलदार हमले में मारी गई बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैय्या करने के दिये निर्देश।

दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)

आज दुगड्डा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम गोदी में एक चार वर्ष की बच्ची पर गुलदार द्वारा घात लगाकर हमला कर दिया, इस हादसे में उपचार के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई। वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत द्वारा इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया गया साथ ही बाघ को पकडने के लिए पिजंरा लगाने के आदेश दिए गए है। डॉ हरक सिंह रावत द्वारा डीएफओ लैंसडान को तत्काल पीडित परिवार से मिलकर उन्हें सहायता धनराशि अवमुक्त करने निर्देश भी दिये गये।

माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री के विशेषकार्याधिकारी (ओएसडी) विनोद रावत जी द्वारा मृतक बालिका के पिताजी चंद्र मोहन डबराल जी से दूरभाष पर बात कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। वन मंत्री के ओएसडी विनोद रावत द्वारा बताया गया कि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के आदेश पर तत्काल पीडित परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने के आदेश दे दिए गए है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES