Tuesday, March 24, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिराज्यपाल श्रीमती मौर्य ने लिया साधु संतों का आशीर्वाद।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने लिया साधु संतों का आशीर्वाद।

राजभवन, देहरादून 06 अप्रैल, 2021 (हि. डिस्कवर)।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा निर्माण कनखल, हरिद्वार में आयोजित स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज के महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने साधु संतों का आशीर्वाद लिया तथा सभी से कुंभ 2021 के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करने का अनुरोध किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल पहुंचकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात राज्यपाल ने श्री सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर, चंडी घाट, कनखल पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES