Sunday, August 9, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अपील, घर पर ही मनाएं होली, कोविड...

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अपील, घर पर ही मनाएं होली, कोविड गाइडलाइन का करें पालन।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अपील, घर पर ही मनाएं होली, कोविड गाइडलाइन का करें पालन।

भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।
मुख्यमंत्री तीरथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली सौहार्द और गरिमामय ढंग से अपने घर पर ही मनाएं और कोविड-19 को लेकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अवश्य पालन करें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES