Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तराखंडहरीश रावत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत। पूर्व...

हरीश रावत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत। पूर्व मुख्यमंत्री एम्स ऋषिकेश से दिल्ली एम्स रेफर।

ऋषिकेश (हि. डिस्कवर)

हरीश रावत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत। पूर्व मुख्यमंत्री एम्स ऋषिकेश से दिल्ली एम्स रेफर।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हरीश रावत जी को चिकित्सकों द्वारा दिल्ली एम्स के लिये रैफर किये जाने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि हरीश रावत जी दिल्ली एम्स में उपचार हेतु जा सकें।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित राज्य के स्थानिक आयुक्त को दिल्ली में एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान दे सकें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES