Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडअस्वस्थ होने के वाबजूद मुख्यमंत्री को प्रदेश की चिंता, वीडियो कॉफ्रेंसिंग के...

अस्वस्थ होने के वाबजूद मुख्यमंत्री को प्रदेश की चिंता, वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए दे रहे हैं अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश।

●आईसोलेशन में रहकर मुख्यमंत्री निपटा रहे हैं कामकाज।

●वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दे रहे हैं दिशा-निर्देश।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह अपने आवास में आईसोलेट होकर सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद ट्वीट कर अपनी कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट के पॉजीटिव आने की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं’। चूंकि मुख्यमंत्री जी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लिहाजा आईसोलेट रहते हुए उन्होंने सरकारी कामकाज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से निपटाए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES