प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या द्वारा विधान सभा स्थित सभाकक्ष में डेरी एवं दुग्ध विकास से सम्बन्धित विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में श्रीमती रेखा आर्या ने अधिकारियों से विभाग में किसानों, दुग्ध विकास संघों तथा इससे जुडी समितियों से सम्बन्धित लोगो की आय में बढोत्तरी करने एवं उनके कल्याण से सम्बन्धित वर्तमान समय में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं और क्रियाकलापों की जानकारी लेते हुए दुग्ध उत्पादन में बढोत्तरी करने, उसकी गुणवत्ता बढाने तथा उत्पादों को उपभोक्ता की डिमांड के अनुसार पहुॅच सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि दुग्ध से विभिन्न प्रकार के ऐसे उत्पाद तैयार करंे जिनकी बाजार में बहुत अधिक माॅग है साथ ही विभिन्न उत्पादों की माॅग बढाने के लिए उसकी ब्राडिंग व मार्केटिंग पर बेहतर काम करें।
