Friday, August 22, 2025
Homeउत्तराखंडलोकपर्व फूलदेई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव। - राज्यपाल

लोकपर्व फूलदेई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव। – राज्यपाल

राजभवन देहरादून 14 मार्च, 2021 (हि. डिस्कवर)
उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर रविवार प्रातः राजभवन पहुंचे बच्चों ने प्रकृति के साथ सुख-शान्ति और समृद्धि की शुभकामनाएं लेकर राजभवन की दहलीज पर फूल बरसाये। हाथों में आकर्षक फूलों की छोटी-छोटी टोकरियां थामे बच्चियों ने राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने बड़े उत्साह के साथ बच्चों का स्वागत किया और उन्हें चावल, अन्य अनाज एवं उपहार भेंट किए। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बच्चों के खुशहाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि लोकपर्व फूल देई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है। फूलदेई त्यौहार राज्य का लोकपर्व है। यह लोकपर्व प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देता है।  हमें अपनी परम्पराओं तथा संस्कृति से भावी पीढ़ी को जोड़ना होगा।
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. आर.के.जैन, कार्यक्रम के आयोजक यूथ ऑइकॉन क्रियेटिव फाउण्डेशन के शशि भूषण मैठाणी, आचार्य विपिन जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES