Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडअपने राजनीतिक गुरु से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत।बदरीनाथ के भाजपा...

अपने राजनीतिक गुरु से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत।बदरीनाथ के भाजपा विधायक सीट छोड़ने का तैयार।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गुरुवार को अपने राजनीतिक गुरू पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी से आशीर्वाद प्राप्त करने उनके आवास पर गए। इस दौरान उन्होंने जनरल के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और पार्टी विधायक व जनरल खंडूड़ी की सुपुत्री ऋतु खंडूड़ी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर तीरथ ने जनरल खंडूड़ी को पिता तुल्य बताया। उन्होंने कहा कि आज मैं जनरल खंडूड़ी के कारण ही यहां तक सीख कर आया हूं। उन्होंने जनरल खंडूड़ी को अपना आदर्श बताया।

अपने शिष्य के मुख्यमंत्री बनने पर वयोवृद्ध जनरल खंडूड़ी भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने तीरथ के साथ बिताए लम्हों को याद किया। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह अच्छे कार्यकर्ता हैं। जब मैं राजनीति में आया था तो मुझे तीरथ के पीछे चलना पड़ता था। सब लोग तीरथ को जानते थे, मुझे कोई नहीं पहचानता था। समर्पित लोगों का साथ मुझे मिला। मैं भाग्यशाली रहा हूं। मुझे राजनीति का कुछ पता नहीं था। राजनीति में कार्यकर्ताओं ने सहारा दिया। मार्गदर्शन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लंबे राजनीतिक जीवन में न कोई दाग है न कोई आरोप है। वह अपने आप में बहुत संवेदनशील व्यक्ति है। उसकी पृष्ठभूमि बचपन से संगठन में काम करने की है।अच्छे नेतृत्व पर लोग विश्वास करते हैं। 2022 विधानसभा में चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में कराए जाने के सवाल पर जनरल खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा का अपना एक चरित्र है। नेतृत्व का प्रभाव पड़ता है। मुझे तीरथ पर पूरा भरोसा है।

गुरू शिष्य की इस मुलाकात के दौरान जनरल खंडूड़ी ने मजाक में कहा कि जब तीरथ उनके साथ थे वह उन्हें खूब हड़काते थे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हड़काता वही है, जिसमें अपनापन है। हड़काया बच्चों को ही है और बाकी जिस पर अधिकार होता है, उसे हड़काया जाता है। जनरल साहब मेरे आदर्श हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

बदरीनाथ के भाजपा विधायक सीट छोड़ने का तैयार।

वहीं बदरीनाथ के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने का तैयार हैं। उन्होंने तीरथ सिंह रावत को अपनी सीट से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है।

सचिव परिवहन शैलेश बगोली को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। गुरुवार को इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES