Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडमहाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री को दी बधाई। चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की...

महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री को दी बधाई। चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की खबरों को किया खारिज।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया में चल रही आधारहीन खबरों जिनमें उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा सीट खाली करने और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई है, को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

सतपाल महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विषय में सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मैं चौबट्टाखाल विधानसभा सीट छोड़ कर पौड़ी लोकसभा से चुनाव लडूंगा, जो कि सरासर गलत और आधारहीन हैं। मैं ऐसी सभी खबरों का खण्डन करता हूँ।

महाराज ने ऐसी सभी खबरों पर विराम लगाते हुए खबरों को मनगढ़न्त और औचित्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौबट्टाखाल की जनता का अपार स्नेह और प्यार उन्हें निरन्तर मिलता रहा है और आगे भी यूं ही मिलता रहेगा। इसलिए चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को छोड़ने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता यह सभी खबरें मनगढ़ंत और आधारहीन है।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES