Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखंडगैरसैण में बजट सत्र पर चर्चा फिर शुरू। कुछ विधायक व मंत्री...

गैरसैण में बजट सत्र पर चर्चा फिर शुरू। कुछ विधायक व मंत्री ही लौटे हैं देहरादून।

गैरसैण/देहरादून 6 मार्च 2021 (हि. डिस्कवर)

भराड़ीसैण विधान सभा में बजट सत्र के दौरान ढाई बजे तक विधान सभा अध्यक्ष द्वारा बजट सत्र को स्थगित करने को लेकर वह अनिश्चितता का माहौल खत्म हो गया है जिसमें विभिन्न समाचार माध्यमों से बजट सत्र अनिश्चियकाल के लिए समाप्त किये जाने की बात सामने आ रही थी। ढाई बजे बाद फिर से बजट पर चर्चा शुरू हो गयी है।

(फ़ाइल फ़ोटो)

वहीं विधान सभा भराड़ीसैण से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 6 विधायकों सहित सरकार के कुछ मंत्री व विधायक अभी भी चर्चा में शामिल हैं और चर्चा बिना शोर शराबे के जारी है। सूत्रों का कहना है कि संगठन ने जो भी दिशा निर्देश पार्टी विधायक व मंत्रियों को दिए होंगे वह मानना न मानना विधायक व मंत्रियों के विवेक पर निर्भर है। फिलहाल यह जानकारी मिलने पर की केंद्रीय पर्यवेक्षक देहरादून पहुंच चुके हैं भाजपा के कुछ मंत्री व विधायकों के देहरादून कूच की जानकारी मिली है।

बहरहाल पर्यवेक्षक देहरादून पहुंच तो गए हैं और सेफ हाउस में संगठन की बैठक की भी चर्चा है लेकिन संगठन ने अपने विधायक, मंत्रियों को क्या निर्देश दिए हैं उसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक यानि 2:52 बजे तक सदन में बजट सत्र पर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री देहरादून के लिए निकल चुके हैं व संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक बतौर वित्त मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES