Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडग़ैरसैण में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र प्रारम्भ। बेरोजगारी मामले...

ग़ैरसैण में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र प्रारम्भ। बेरोजगारी मामले में विपक्ष ने किया बायकॉट।

बजट सत्र-विपक्ष ने सहयोग का भरोसा दिया-मदन 

गैरसैण (हि. डिस्कवर)

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण के साथ ही गैरसैंण बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। वहीं बेरोजगारी के मुद्दे पर हंगामा कर विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच ही सदन से बायकॉट किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ठीक 11 बजे अभिभाषण पढ़ना शुरू किया व 11बजकर 44 मिनट तक राज्यपाल ने 25 पेज का अभिभाषण पूरा किया।

राष्ट्र गान के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि विपक्ष ने बजट सत्र में पूरी तरह से सहयोग देने की बात कही है। बजट 4 दिन तक चलेगा। 3 दिन एक विधेयक पटल में लाया जाएगा व 4 मार्च यानि सत्र के अंतिम दिन सदन में इस बर्ष का बजट पेश किया जाएगा। सत्र शुरू होने से पहले शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि बजट सर्वागीण विकास की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनहित के मुद्दों पर सहयोग का आश्वासन दिया है

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES