Thursday, September 3, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिउदासीनाचार्य जगद्गुरू श्रीचन्द्र जी की मूर्ति का राज्यपाल ने किया अनावरण।

उदासीनाचार्य जगद्गुरू श्रीचन्द्र जी की मूर्ति का राज्यपाल ने किया अनावरण।

राजभवन देहरादून 25 फरवरी 2021 (हि. डिस्कवर)
उदासीनाचार्य जगद्गुरू श्रीचन्द्र जी की मूर्ति का राज्यपाल ने किया अनावरण।
श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द की संस्कृति है। हमें सभी प्रकार के सामाजिक भेदभावों को समाप्त करके एकजुट होना होगा। हमारे महान संतों ने जनता को सही मार्ग दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने अपने जीवन तप, उपदेशों एवं शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को अच्छे कार्य करने के लिये प्रेरित किया है। राष्ट्र सदैव सन्त समाज का ऋणी रहेगा।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को श्री श्रीचन्द्राचार्य चौक हरिद्वार में उदासीनाचार्य जगद्गुरू श्रीचन्द्र जी की मूर्ति का अनावरण किया। राज्यपाल ने भगवान श्री चन्द्र के नाम पर स्थापित श्री चन्द्राचार्य चौक के जीर्णाद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का लोकापर्ण किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उदासीनाचार्य श्रीचन्द्र जी महान विचारक, योगी एवं तपस्वी थे। उन्होंने अपने समय में व्याप्त सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिये भी कार्य किया। आचार्य श्रीचन्द्र जी ने सदैव राष्ट्र निर्माण तथा मानवता की एकता के लिये कार्य किया।
स्वामी रामदेव ने कहा कि उदासीनाचार्य श्रीचन्द्र जी महान योगी एवं तपस्वी थे। उनमें भक्ति, ज्ञान तथा योग का अद्भुत समन्वय था। उन्होंने सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण, राजघाट कनखल में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मेलाधिकारी श्री दीपक रावत, आईजी कुम्भ मेला श्री संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर, एसएसपी हरिद्वार श्री सेंथिल अबुदई, पंतजलि योगपीठ से स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण, साधु-सन्त एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES