Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में जंगली जानवरों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द शुरू...

उत्तराखंड में जंगली जानवरों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री घस्यारी योजना।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। जंगली जानवरों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याणकारी योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत सस्ते गल्ले की तरह प्रदेश में 7771 केंद्रों के माध्यम से गांवों तक पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराया जाएगा।ये बातें मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में कही।

उत्तराखंड में जंगली जानवरों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री घस्यारी योजना।

मुख्यमंत्री बोले, महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार देने का सुझाव भी उन्हें दस वर्ष पूर्व जब वह कृषि मंत्री थे तब चमोली के एक गांव पाखी में महिला समूह की एक महिला ने दिया था, जिसे लागू करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर पाए हैं। अब महिलाएं स्वरोजगार के लिए बैंक से आसानी से ऋण ले सकेंगी। रावत ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार महिला समूहों को 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण शीघ्र दिया जाएगा। किसानों को भी बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। होम-स्टे के माध्यम से पर्यटन अब ग्रामीणों की आजीविका का साधन बन रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES