Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राजभवन देहरादून, 23 जनवरी, 2021(हि. डिस्कवर)।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि यह दिन बालिकाओं के समग्र विकास और कल्याण हेतु समर्पित है। इस अवसर पर हमें समाज में बालिकाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक बनाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए अनेकानेक प्रयास किये गये हैं । देश में महिलायें हर क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर, देश के विकास में अपनी बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या के समूल उन्मूलन तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने का संकल्प लेने की अपील की।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES