Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखंडनेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत की अमर्यादित टिप्पणी।...

नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत की अमर्यादित टिप्पणी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया ट्वीट।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि एक बुढ़िया से कौन संपर्क करेगा। उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ. श्रीमती इंदिरा ह्रदयेश के उस बयान पर कि जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने दो रोज पहले बयान दिया था कि भाजपा से नाराज कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। आज मंगलवार को कुमाऊं में एक सार्वजनिक कार्य़क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक नए रूप में ही सामने आए। एक कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष कह रही हैं कि भाजपा के पांच विधायक उनके संपर्क में हैं। मैं कहना चाहता हूं कि बुढ़िया के संपर्क में क्यों आएंगे विधायक।

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा का कहना है कि इस तरह की बात करने वालों को अपने दिमाग का परीक्षण करा लेना चाहिए। उनके पिताश्री का देश के आंदोलन में क्या योगदान है, ये नेहरू जी की किताब से समझा जा सकता है। अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले में मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।

अहम बात यह भी है कि भगत पहले भी यह कह चुके हैं कि इस बार मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलने वाला। विधायकों को अपनी दम पर काम के नाम पर वोट लेना होगा। भगत ने सरकारी नौकरियों के मामले में भी कांग्रेस के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी इसी तरह की टिप्पणी की है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES