Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडअच्छी ख़बर :- मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द दून लौटेंगे सीएम...

अच्छी ख़बर :- मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द दून लौटेंगे सीएम त्रिवेन्द्र।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने बताया है कि मुख्यमंत्री को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल सामान्य है और अब उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 दिसंबर 2020 को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पहले देहरादून में ही आइसोलेशन में थे लेकिन 27 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री को हल्का चेस्ट में इन्फेक्शन होने के कारण बुखार आने की वजह से दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था।

दून हॉस्पिटल के बाद 28 दिसंबर 2020 को वरिष्ठ डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स में मेडिकल जांच और कोविड-19 के इलाज के लिए दिल्ली एडमिट करवाया था. दिल्ली एम्स में मुख्यमंत्री के लगातार सेहत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सेहत को लेकर ऑब्जरवेशन कर रही थी जिसके बाद एक ही अच्छी खबर आई है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2 जनवरी को दिल्ली ऐम्स डिस्चार्ज हो सकते है ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES