Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडकार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ,गुरु मंत्र भी दे गए मनीष सिसोदिया...

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ,गुरु मंत्र भी दे गए मनीष सिसोदिया – आप

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दो दिवसीय दौरा संपन्न हो गया। इस दौरे में मनीष सिसोदिया ने समाज से जुडे कई संगठन के लोगों के साथ साथ प्रबुद्ध जनों से संवाद कर उत्तराखंड की जनता से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने, उत्तराखंड की समस्याओं के प्रति अपनी पार्टी का विजन रखा तो दूसरी ओर कई लोगों से उत्तराखंड की बेहतरी के लिए सुझाव भी लिए। मनीष सिसोदिया का ये चुनावी घोषणा के बाद पहला गढवाल मंडल का दौरा था।

इससे पहले मनीष सिसोदिया ने कुंमाउ का दौरा किया था जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी तो वहीं जनता की नब्ज भी मनीष सिसोदिया टटोल रहे थे। गढवाल मंडल दौरे पर भी रुडकी से लेकर हरिद्वार तक और फिर देहरादून समेत गढवाल के तमाम जिलों से कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर जहां संगठन के बारे में चर्चा की तो दूसरी ओर मनीष सिसोदिया ने तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन बनाने संबंधी कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि यहां 20 वर्षों में जो भी सरकारें रही ,उन सरकारों ने हमेशा ही जनता के हितों की अनदेखी की जिस कारण आज तक उत्तराखंड के लोगों को उनका हक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक संसाधन भरपूर हैं लेकिन अभी भी यहां की सरकारें इन संसाधनों का दोहन करने में असफल साबित हुई हैं। दिल्ली का उदाहरण देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के पास अपने कोई भी संसाधन नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली सरकार दिल्ली में पानी और बिजली मुफ्त मुहैया करवा रही है। अगर यहां की सरकार की नीयत साफ होती तो आज उत्तराखंड की जनता बदलाव की बात नहीं करती और अब आने वाला समय बदलाव का ही है । जिस बदलाव पर आप पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और यहां के संसाधनों से ही इस प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखेगी।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कुछ अहम लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई जिसमें यूकेडी के पूर्व महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी शीशपाल सिंह बिष्ट, यूकेडी रुड़की के पूर्व सचिव आनंद सिंह राणा, धनोल्टी से जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह बिष्ट, संजय कुमार तोमर, कुंदन सिंह बिष्ट,दीप चन्द्र वर्मा, राजकुमार मेहरा और प्रवीण जोशी पूर्व ओएसडी ने आप की सदस्यता ली।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES