Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडसदन में जुबानी जंग से पहले पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण का योगमंत्र।

सदन में जुबानी जंग से पहले पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण का योगमंत्र।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

विधानसभा के 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र से पहले विधायक योगाभ्यास करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 2018 से विधानसभा में हर माह की 21 तारीख को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के अनुसार इस बार पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि शीतकालीन सत्र को देखते हुए इस बार 21 दिसंबर को विधानसभा परिसर में योग का भव्य कार्यक्रम होगा।

इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण योग से संबंधित विषयों पर रोशनी डालेंगे। साथ 21 जून 2018 से चल रही योग श्रृंखला में मौजूद रहे विधानसभा के कार्मिकों को सम्मानित भी करेंगे।उन्होंने बताया कि विधायकों से भी आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करें। काफी संख्या में विधायकों ने इस संबंध में सहमति भी दे दी है। विस परिसर में कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक चलेगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES