देहरादून 17 दिसम्बर 2020 (हि. डिस्कवर)।
आखिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आये उत्तराखंड फ़िल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील नेगी का निधन हो गया। वे काफी दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे वे उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था।
सुनील नेगी ने राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड फ़िल्म एसोसिएशन का गठन किया व वे लगातार उसके अध्यक्ष बने रहे हो। हाल ही में वे ओएनजीसी से सिक्युरिटी अफसर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उससे पूर्व उन्होंने भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी आकस्मिक मौत से उत्तराखंड फ़िल्म जगत स्तब्ध है।

